अभी बहुत कुछ बाकी है

Megha Parhi

PGT Chemistry

अभी बहुत कुछ बाकी है

ऊँची उड़ान भरना अभी बाकी है,
खुद को साबित करना अभी बाकी है।
“मैं कर सकती हूँ” से “मैंने कर लिया” तक का सफ़र अभी बाकी है।

खुशियों की चाबी से ग़म की बेड़ियाँ तोड़ना अभी बाकी है,
अपनी कई खामियों पर काम करना अभी बाकी है।

सच कहूँ तो इस छोटी सी ज़िंदगी में
बहुत कुछ अभी बाकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top