शैक्षणिक भ्रमण

Ved Aryan Jangde

Class 11 (B)

शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री गतिविधियों के तहत
जवाहर नवोदय विद्यालय के
कक्षा ग्यारहवीं ‘अ’ और ‘ब’ के
सभी छात्रों को
शैक्षिक भ्रमण के लिए
विज्ञान केंद्र, बरगढ़
दिनांक 11-09-24 को ले जाया गया।

यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर था,
जिसमें हम सभी
विज्ञान केंद्र का आनंदपूर्ण भ्रमण किए।

यहाँ हमें 3D वीडियो दिखाया गया,
जिसे देखने के लिए हमने चश्मा पहना।

इसके बाद हमें
विज्ञान की मदद से बनाए गए
अलग-अलग कार्य करने वाले
प्रोजेक्टों का आनंद लेने का अवसर मिला।

फिर हम सब
दर्पण (मिरर) की मदद से बनाए गए
भूलभुलैया में गए।
वहाँ सबने बहुत आनंद लिया।

इसके बाद हम सब
विजन पार्क में बनाए गए
अलग-अलग झूलों का आनंद लिए।

यहाँ हमें पता चला
कि विज्ञान की मदद से
बहुत कुछ किया जा सकता है।

इसके बाद हमें
खाना खिलाने के लिए
एक रेस्टोरेंट में ले जाया गया।

वहाँ ओड़िशा का एक स्थानीय व्यंजन (डिश) था,
जो हमारे राज्य के खाने से
थोड़ा अलग था।

हम सब अपना खाना खत्म करके
वहीं से
एक विशाल मेगा मार्ट चले गए।

वहाँ सब अपने लिए
और एक-दूसरे के लिए
एक से एक सामान देखने लगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top