Disha Choudhary
Class 9 (A)
नवोदय की दोस्ती
दुश्मन से दोस्त का
सफर तय करना है,
नवोदय की दोस्ती।
दोस्ती का सही मतलब
बताती है,
नवोदय की दोस्ती।
करेले की सब्ज़ी में
जैसे अचार का स्वाद है,
नवोदय की दोस्ती।
ठंड में जैसे
गर्म चाय है,
नवोदय की दोस्ती।
दुसरो की खुशी में
खुश होना सिखाती है,
नवोदय की दोस्ती।
हर घड़ी
साथ निभाना सिखाती है,
नवोदय की दोस्ती।
आखरी वक्त तक
साथ निभाएगी,
ये नवोदय की दोस्ती।
असल दोस्ती की
मिसाल है,
नवोदय की दोस्ती।
पता नहीं था
ये नवोदय के दुश्मन,
एक दिन
सच्चे मित्र बन जाएँगे।
कांटे की झाड़ी में
फल खिलाती है,
ऐसी है हमारी
नवोदय की दोस्ती।
