Reena Bhoi
Class 11 (A)
ज़िन्दगी
ज़िंदगी,
जो हमें हर पल
अलग-अलग अनुभवों से गुज़ारकर
जीने का सही मायने बताती है,
हर परिस्थिति में
मज़बूत रहने का संदेश देती है।
ज़िंदगी की यही खूबसूरती है
कि अच्छी-बुरी सब चीज़ों से
हमें कुछ-न-कुछ
सीखा जाती है।
इसी ज़िंदगी की भागदौड़ के चक्कर में
आत्मसमीक्षा का नामोनिशान मिटता जा रहा है,
और हम यह भूलते जा रहे हैं
कि ज़िंदगी की ज़रूरत हमें है,
ज़िंदगी को हमारी नहीं।
आज उस एक दिन की शुरुआत करते हैं,
ज़िंदगी की रफ़्तार को थोड़ा विराम देते हैं।
कुछ वक्त अपने लिए
तो कुछ वक्त अपनों के लिए निकालकर
विचार करते हैं
कि यह ज़िंदगी अनूठी है।
कभी-कभी मन में सवाल आता है
कि ज़िंदगी क्या है?
सब कुछ पाकर भी
कुछ न होने की निराशा,
सब कुछ खोकर भी
कुछ पाने की आशा।
जीतकर भी हारने का ग़म,
और हारकर भी जीतने की खुशी।
खुश रहते हुए भी
आँखों का नम हो जाना,
और रोते हुए भी
एक हल्की-सी मुस्कान
का चेहरे पर आना।
इन्हीं सब विचारों से
गुँथा हुआ
एक प्यारा-सा एहसास है —
ज़िंदगी!!
