Prachi Sahu
Class 11 (A)
हिंदी भाषा
मेरे देश की भाषा है हिन्दी,
हिन्दुस्तान की परिभाषा हिन्दी।
बातों में मधुरता घुली हुई,
अभिव्यक्ति की अभिलाषा हिन्दी।।
जिस देश में जन्मी है हिन्दी,
हर बात लिखी ही हिन्दी में।
उस देश के भाषी हम हिन्दी,
हर बात कहेंगे हिन्दी में।
भाषाएँ कई व्यापार के लिए,
हिन्द को पहचान देती हिन्दी।
रहे चिर अमर मर्यादा इसकी,
कर्तव्य हो अमर रहे हिन्दी।
हिन्दुस्तान की है भाषा हिन्दी,
हम सब करते इसका सम्मान।
सम्मान हम बोलते हैं हिन्दी,
रखेंगे सदा ही ऊँचा आन-शान।
कहते हैं देववाणी संस्कृत को,
इसी से हिन्दी का उद्गम हुआ।
आत्मीयता का भान कराती हिन्दी,
मेरी हिन्दी ने सबका दिल छुआ।
भारत देश भूमि में रहकर भी
जिन्होंने हिन्दी बोलने में परहेज किया।
उन जड़मूढ़ों की जड़ता को
हिन्दी के बाहर भेज दिया।
